खूंटी: एसएस हाईस्कूल के पास मिला एक युवक का शव
Khunti, Khunti | Jul 15, 2025 एसएस हाइ स्कूल के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद की है, जिसकी पहचान विनोद रूंडा के रूप में की गई है। मृतक विनोद पेलौल गांव के सुखू रूंडा का बेटा था।इस संबंध में परिजनों ने बताया कि विनोद रूंडा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसकी आदत थी कि वह अक्सर घर से निकलता था और दो-तीन दिनों के बाद फिर घर वापस लौट आता था।