नजीबाबाद: पूरनपुर से कोटद्वार हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
पूरनपुर से कोटद्वार को जाने वाले नेशनल हाईवे पर बुधवार को लगभग 8:00 एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।