पालकोट: मीडिया हंट के माध्यम से चयनित नव नियुक्त मीडिया प्रवक्ताओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Palkot, Gumla | Jun 4, 2026 पालकोट के रोहित एक्का ने लिया मीडिया प्रवक्ता प्रशिक्षण में भाग।रांची स्थित प्रेस क्लब कॉन्फ्रेंस हॉल में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग द्वारा नव नियुक्त मीडिया प्रवक्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पालकोट प्रखंड के नवनियुक्त मीडिया प्रवक्ता सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित एक्का भी शामिल हुए।