बारां: लंका कॉलोनी स्थित उचित मूल्य दुकान पर घंटों इंतजार से उपभोक्ता हुए परेशान, डीलर की लापरवाही सामने आई
Baran, Baran | Feb 5, 2026 लंका कॉलोनी स्थित राशन डीलर की दुकान गुरूवार को दोपहर तक नहीं खुलने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पडी। उपभोक्ता दोपहर तक डीलर का इंतजार करते रहे। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि हर बार राशन डीलर की यही स्थिति रहती है। दुकान समय पर नहीं खोलने से उपभोक्ता परेशान रहते हैं।