कोटा जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नरेश कुमार मालव की अध्यक्षता में गुरूवार को जिले के मदिरा अनुज्ञाधारियों की वर्ष 2026-27 के मदिरा दुकानों के नवीनीकरण के संबंध में चारमूर्ति चौराहा स्थित आबकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनुज्ञाधारियों को नवीन बन्दोबस्त की विशेषताओं के बारे में बताते हुए उनकी शंकाओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।