बारां: सर्व एससी समाज एवं सामाजिक संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया
Baran, Baran | Feb 5, 2026 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व एससी समाज एवं सामाजिक संगठन ने गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद एएसपी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया कि प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई कर एससी के दो लोगों को जबरन गिरफ्तार किया है। दूसरा पक्ष खुलेआम घूम रहा है।