जिला न्यायालय छतरपुर एवं तहसील न्यायालयों में आज 09 मई दोपहर करीब 12:00 बजे आयोजित नेशनल लोक अदालत में 686 लंबित एवं 1215 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते से निराकरण किया गया। विभिन्न मामलों में कुल 6 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक के अवार्ड पारित हुए। लोक अदालत में वैवाहिक विवादों का भी समाधान हुआ, जहां कई टूटते परिवार फिर से एक हुए।