कासगंज: नगला देवी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए कासगंज भेजा
सुन्नगढी थाना क्षेत्र के देवी नगला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से 30 वर्षीय अमरजीत की मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने बीते दिनों परिवारीक झगड़े में एक पुलिस कर्मी पर अमरजीत की पिटाई का आरोप लगाया है। और पिटाई से आहत होकर युवक द्वारा जहर खाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पीएम को भेजकर जांच शुरु करदी है।