मंडी: मंडी को मिले नए एडीसी, एचपीएएस 2008 कैडर के अधिकारी रोहित राठौर होंगे मंडी के नए एडीसी
Mandi, Mandi | Jan 28, 2024 लोकसभा चुनाव की आहट के बीच प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 43 एचपीएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। मंडी की एडीसी आईएएस निवेदिता नेगी कल से मैटरनिटी लीव पर रहेंगी। उनकी जगह एचपीएएस 2008 कैडर के अधिकारी रोहित राठौर को एडीसी मंडी लगाया गया है। नगर निगम मंडी के ज्वाइंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार कटोच का भी तबादला हो गया है।