गोरखपुर: बंद घर में घुसकर चोरी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, खोराबार पुलिस ने दो बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया
दिनांक 12 अप्रैल की रात्रि करीब 22:30 बजे अज्ञात चोरों द्वारा वादी के पुराने घर से मोटर चोरी कर लिया गया था।प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर खोराबार पुलिस ने चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,साथ ही 02 बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया,पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 10 एच0पी0 मोटर बरामद करने में सफलता पाई हैं।