गया टाउन सीडी ब्लॉक: निर्जला एकादशी को लेकर डीएम-एसएसपी ने विष्णुपद व देवघाट का किया निरीक्षण
25-26 जून को आयोजित होने वाले निर्जला एकादशी पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने विष्णुपद मंदिर एवं देवघाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। देवघाट पर स्नानागार, टॉयलेट, चेंजिंग रूम व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।