टिब्बी: टिब्बी की होनहार बेटी प्रिया ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98.60% अंक लाकर किया सम्मानित
टिब्बी कस्बे की होनहार छात्रा प्रिया पुत्री परमानंद ने कक्षा 12वीं की कला संकाय की बोर्ड परीक्षा में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रिया ने न केवल टिब्बी तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, बल्कि जिला मेरिट सूची में तीसरा और राज्य मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।