हसनपुर: रहरा में नवविवाहिता का स्वागत, पटाखे की चिंगारी से ग्रामीण के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
रहरा थाना क्षेत्र स्थित खेलिया पट्टी गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब गांव में एक युवक की बारात वापस लौटी थी और घर पर दुल्हन के पूजन की रस्में निभाई जा रही थीं। इस दौरान परिवार और रिश्तेदारों ने उत्साह में आकर जमकर आतिशबाजी की। तभी आतिशबाजी से निकली एक चिंगारी पास ही स्थित किसान सुरेश पुत्र झंडू की पशुशाला पर जा गिरी।