पातेपुर: पातेपुर के मालपुर में बारात से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल
पातेपुर के मालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। घटना में नीरपुर गांव के एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार 4 बजे के करीब की है। गश्त में तैनात पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए पातेपुर CHC पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक युवक प्रमोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य को सदर अस्पताल रेफर कर दिया