होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष से मिलकर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवार को करीब 1 बजे दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। सांसद चौधरी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।