उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत आज जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा लोहिया पार्क, कन्नौज में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
अधिकारियों ने साफ-सफाई करते हुए उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
Kannauj, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026