इटारसी: इटारसी के पथरौटा में 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास डंपर से बाइक टकराई, दो की मौत
इटारसी के पथरोटा थाना क्षेत्र में रविवार सोमवार दरमियानी रात एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 मुखी हनुमान धाम मंदिर के पास हुई, जब तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।