आंवला: आंवला में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज के लिए वारदात, 5 साल के बेटे ने खोली पोल
आंवला थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका के 5 वर्षीय बेटे ने अपने नाना को पूरी बात बताई। लक्ष्मणपुर मजरा रामनगर निवासी जमुना प्रसाद ने शुक्रवार को दोपहर चार बजे पुलिस को दी तहरीर।