भदोही: भदोही और औराई में मुस्लिम समाज के युवकों द्वारा उत्तेजक नारेबाजी के मामले में एफआईआर दर्ज
सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि थाना भदोही एवं औराई क्षेत्र में कुछ अवांछित तत्वों द्वारा उत्तेजक भाषा का प्रयोग कर नारेबाजी की जा रही थी। इन नारों से सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बिगड़ने तथा भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका थी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मामले की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर हिरासत में ले लिया।