भदोही: सुरियावां विकास खंड में ब्लैकबोर्ड पर अनुचित बातें लिखने वाले शिक्षक को किया जाएगा निलंबित
भदोही जिले के सुरियावां विकासखंड के अभिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में ब्लैकबोर्ड पर अनुचित बात लिखने सहित अन्य आरोपों से घिरे शिक्षक सत्य प्रकाश गौतम के खंड शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की संस्तुति कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही शिक्षक को निलंबित कर दिया जाएगा। गौरतलब हो कि अभिभावकों ने आरोप लगाया कि वह ब्लैकबोर्ड पर अनुचित बातें लिखता।