रॉबर्ट्सगंज: करमा पुलिस ने न्यायालय द्वारा वांछित गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
सोनभद्र में थाना करमा पुलिस ने न्यायालय से वांछित एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को रविवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई,अभियुक्त की पहचान पवन कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो पॉक्सो न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट में वांछित था। उसके खिलाफ थाना करमा में मुकदमा दर्ज है।