वारिसलीगंज: ससुराल गए मिल्की गांव के युवक के साथ जमकर की गई मारपीट, घायल युवक ने अस्पताल में करवाया इलाज
वारसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के मिल्की गांव के एक युवक के साथ ससुराल में मारपीट की गई है। अस्पताल में भर्ती जख्मी युवक नीतीश कुमार ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक ने कहा कि खाना खाने को लेकर विवाद हुआ और ससुराल वालों ने मेरे साथ मारपीट की।