कांठ: एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने थाना कांठ का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुरादाबाद द्वारा थाना कांठ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला/साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, ई-मालखाना, मैस, बैरक कर्म0गण, पोषण कक्ष आदि को चेक किया गया तथा साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव एवं अद्यावधिक किये जाने आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।