पटना ग्रामीण: इंटर के छात्रों के प्रदर्शन पर बोले शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, कहा- मामला मेरा संज्ञान में अभी आया है
नई शिक्षा नीति के तहत अब कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई नहीं होगी। लेकिन 11वीं के पढ़ाई खत्म होने के बाद 12वीं का नामांकन स्कूलों में कराए जाने के फैसले के खिलाफ पटना में इंटर छात्रों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया है। पूरे मामले पर JDU ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। मैं इस आदेश को दिखवा लेता हूं।