बिछिया: एनएच-30 पर पदमी के पास दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रॉला से बाइक टकराई, युवक की मौत
मंडला जिले के हिरदेनगर चौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंडला-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पदमी गांव स्थित राजस्थान ढाबे के पास की है। यहां ग्राम मुरूमखाफ निवासी पंकज उइके, क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रॉला से जा टकराई मौत हो गई l 31मई रविवार को 1बजे जानकरी मिली