बिंदकी: बिंदकी में निषाद पार्टी ने भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल को सौंपा ज्ञापन, निषाद बिरादर को एससी में शामिल करने की मांग
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप स्थित भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय में गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे निषाद पार्टी ने भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि निषाद मझवार कहार कश्यप जातियों को पिछड़ा वर्ग से हटाकर अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए तथा सर्टिफिकेट दिया जाए।