जगदलपुर: हम सबका पैनल के उम्मीदवारों ने गीदम रोड पर BPS के सदस्यों से जनसम्पर्क कर उगता सूरज को वोट देने की अपील की
बस्तर परिवहन संघ 2024 का चुनाव 25 फरवरी को जगदलपुर में संपन्न होगा। लगातार सभी पैनल के सदस्यों द्वारा जनसम्पर्क कर वोट देने की अपील की जा रही है। हम सबका पैनल के उम्मीदवारों ने आज जगदलपुर में बस्तर परिवहन संघ के सदस्यों से जनसम्पर्क कर उगता सूरज को वोट देने की अपील की है। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रदीप पाठक भी मौजूद थे।