चित्रकूट थाना मऊ पुलिस टीम ने 06 चोर को गिरफ्तार किया*
*चोरी की 6.9 किलो ग्राम सफेद एल्युमिनियम व 23.25 किलो ग्राम तांबे का जला हुआ तार बरामद*
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष कांत राय व क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्री श्रीप्रकाश यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0 श्री रामअधार सिंह व उनकी टीम द्वारा चोरी के 6.9 किलो ग्राम सफेद एल्युमिनियम व 23.25 किलो ग्राम तांबे का जला हुआ तार के साथ 06 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
*अभियुक्त का नाम पता का विवरण-*
1.राजाराम निषाद पुत्र मुन्नीलाल निषाद उम्र करीब 30 वर्ष निवासी कैरा पुरवा मजरा बरूआ थाना राजापुर जनपद चित्रकूट
2.अरविन्द कुमार निषाद पुत्र रामप्रसाद निषाद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी शेमरी थाना धाता जनपद फतेहपुर
3.सीटू गुप्ता पुत्र नारायण दास गुप्ता उम्र करीब 32 वर्ष निवासी छतहरा थाना लालापुर जनपद प्रयागराज
4.अमरेश निषाद पुत्र नत्थू प्रसाद उम्र करीब 33 वर्ष निवासी शाहपुर थाना महेबाघाट जनपद कौशाम्बी
5.रामराज निषाद पुत्र चन्द्रपाल निषाद उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बरुआ थाना राजापुर चित्रकूट
6.विष्णु निषाद पुत्र गोरे निषाद उम्र करीब 34 वर्ष निवासी मण्डौर थाना मऊ जनपद चित्रकूट
*बरामदगी-*
6.9 किलो ग्राम सफेद एल्युमिनियम
23.25 किलो ग्राम तांबे का जला हुआ तार
*गिरफ्तारी का स्थान/दिनाँक-*
ग्राम मडौर के आगे आम महुआ के बगीचे के पास सड़क के किनारे, 25.08.2026, समय 00.30 ए0एम
*संक्षिप्त विवरण-*
दिनाँक 25.06.2026 को वादी श्री मोहित नवलानी 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र छीबो मऊ द्वारा सूचना दी गयी थी कि दिनाँक 14.06.2026 व दिनाँक 17.06.2026 को अज्ञात चोरो के द्वारा 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र छीबो के कई नीजी नलकूप धारकों के लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये की तार चोरी कर लेना । इस सूचना पर थाना मऊ में मु0अ0सं0 218/2026 धारा 136(1)(सी) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया तथा दिनाँक 24.08.2026 को वादी रामसागर पुत्र बदलूराम निवासी बिहटा थाना मऊ जनपद चित्रकूट द्वारा सूचना दी गयी थी कि ग्राम हन्ना विनायका के सौर्य ऊर्जा प्लांट पर दिनाँक 09.08.2026 की रात्रि अज्ञात चोरो द्वारा लगभग 440 मीटर केबिल तार काटकर चोरी कर लेना । इस सूचना पर थाना थाना मऊ में मु0अ0सं0 307/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।
आज दिनाँक 25.08.2026 को उ0नि0 श्री रामअधार सिंह व उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बिजली की तार चोरी के 5-6 व्यक्ति ग्राम मडौर के आगे आम महुआ के बगीचे के पास सड़क के किनारे बैठे है। मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर 06 व्यक्तियों को 02 बोरी में रखे सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अपना नाम 1.राजाराम निषाद पुत्र मुन्नीलाल निषाद उम्र करीब 30 वर्ष निवासी कैरा पुरवा मजरा बरूआ थाना राजापुर जनपद चित्रकूट 2.अरविन्द कुमार निषाद पुत्र रामप्रसाद निषाद उम्र करीब 23 वर्ष निवासी शेमरी थाना धाता जनपद फतेहपुर 3.सीटू गुप्ता पुत्र नारायण दास गुप्ता उम्र करीब 32 वर्ष निवासी छतहरा थाना लालापुर जनपद प्रयागराज 4.अमरेश निषाद पुत्र नत्थू प्रसाद उम्र करीब 33 वर्ष निवासी शाहपुर थाना महेबाघाट जनपद कौशाम्बी 5.रामराज निषाद पुत्र चन्द्रपाल निषाद उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बरुआ थाना राजापुर चित्रकूट 6.विष्णु निषाद पुत्र गोरे निषाद उम्र करीब 34 वर्ष निवासी मण्डौर थाना मऊ जनपद चित्रकूट बताया गया तथा बोरी को खोलकर देखा गया तो एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में सफेद धातु की एल्युमिनियम बिजली की तार एवं नीली रंग की प्लास्टिक की बोरी में बिजली का जला हुआ तांबे की तार बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्तियों से बरामद सामाग्री के बारे में पूछताछ की गयी तो बताया कि खेतो में लगे 06 ट्यूबेलों के बिजली की तार को काटकर चोरी की थी। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-*
1.उ0नि0 श्री रामअधार सिंह
2.उ0नि0 श्री अनिल कुमार
3.उ0नि0 श्री मुन्ना सिंह
4.आरक्षी कुलदीप द्विवेदी
5.आरक्षी सोनपाल
6.आरक्षी चालक नीतू द्विवेदी
Karwi, Chitrakoot | Aug 27, 2026