रेउसा अटल चौक पर शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही निजी कार्यक्रम में जाते समय कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने चौराहे पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कृषि मंत्री के आगमन पर क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।