कासगंज: जिले में यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 265 वाहनों के चालान किए, 5 वाहन किए सीज
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 265 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 5 वाहनों को सीज किया गया तथा करीब 5 लाख रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। अभियान के तहत अशोक नगर तिराहा और सोरों गेट तिराहा पर अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।