मखदुमपुर: ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन
रविवार के दिन 2 बजे ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मखदुमपुर का वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन श्री श्री 1008 श्री भागवत भास्कर पुरुषोत्तम आचार्य महाराज जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जबकी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद डॉक्टर अरुण कुमार, एवं भारतीय डाक के अधिकारी रहे।