विदिशा नगर: फतेहपुर श्यामसी निवासी दम्पति ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार, सौतेले भाइयों पर घर व सामान हथियाने का लगाया आरोप
ग्राम फतेहपुर श्यामसी में रहने वाले धर्मेंद्र की अपनी पत्नी कस्तूरी केवट और पांच बच्चों के साथ बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अपने ही सौतेले भाइयों द्वारा घर और सामान पर कब्जा करने का आरोप लगाया। पूरा परिवार मजदूरी करने इंदौर गया हुआ था। वापसी पर कब्जे की जानकारी मिली। अब गांव आने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।