विदिशा नगर: राम नवमी पर बुधवार शाम रघुवंशी धर्मशाला से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
बुधवार को रामनवमी के मौके पर शाम के समय बस स्टैंड स्थित रघुवंशी धर्मशाला से रघुवंशी शक्ति संगठन के माध्यम से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जो गांधीचौक नीमताल, हॉस्पिटल रोड, माधवगंज, निकासा, तिलक चौक होकर वापस रघुवंशी धर्मशाला पहुंचा। जहां महाआरती के साथ इसका समापन किया गया। इस शोभायात्रा में रघुवंशी समाज के अलावा अन्य समाजों के लोग भी शामिल हुए।