विदिशा नगर: भोपाल से आए कलाकारों ने बुधवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर कठपुतली का खेल दिखाकर मतदान के लिए किया जागरूक
स्वीप गतिविधि के जिला नोडल अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश तुकाराम भरसट ने भोपाल से कठपुतली का खेल दिखाने वाले कलाकारों को आमंत्रित किया है। बुधवार को इन कलाकारों द्वारा शहर के गांधीचौक नीमताल, ओवर ब्रिज, नगर पालिका के सामने और अन्य चौराहों पर कठपुतली का खेल दिखाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। मतदान करने के लिए प्रेरित किया।