विदिशा नगर: ग्राम बरखेड़ा जागीर के रह वासियों ने कलेक्टर से की गुहार, डीपी जलने की वजह से बिजली न होने की शिकायत की
शमशाबाद तहसील के ग्राम बरखेड़ा जागीर में रहने वाले रह वासियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को लिखित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने पिछले कई दिनों से डीपी जली होने की वजह से लाइट न होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पिछले दिनों 500- 500 रुपए लिए थे। अब और भी ज्यादा राशि की मांग की जा रही है।