एटा: नगला धनू में बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप, घर के ऊपर 11 हजार की लाइन और बगल में ट्रांसफार्मर, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
Etah, Etah | Oct 10, 2026 सकीट थाना क्षेत्र के नगला धनू गांव में बिजली की लाइनों और ट्रांसफार्मर से खतरे को लेकर ग्रामीणों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में ग्रामीण डीएम एम. अरुन्मोली से हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घर के ऊपर से 11 हजार और 440 वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही है, जबकि घर के बिल्कुल बगल में ट्रांसफार्मर लगा है।