जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कर-करेत्तर मदों की प्राप्ति और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए मासिक एवं वार्षिक लक्ष्यों की तुलना में प्रगति बढ़ाने और शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।