महोबा: महोबा में जघन्य हत्या केस में मृत्युदंड दिलाने वाले अभियोजन अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
Mahoba, Mahoba | Jun 12, 2026 महोबा थाना कोतवाली के हत्या कांड में अभियुक्त देवेन्द्र विश्वकर्मा को फांसी व 50 हजार जुर्माने की सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुरेन्द्र राजपूत को SP शशांक सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। SP ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण विवेचना व प्रभावी पैरवी से ही अपराधियों को कठोर दंड मिलता है।