शाजापुर: शाजापुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ, जल संरक्षण पर हुई पहल
शाजापुर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर (राज्य मंत्री), विधायक अरुण भीमावत जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया. दौरान विकासखंड शाजापुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।