कानपुर: जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन
जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह 11 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में शहर के सैकड़ों युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई। मेले की खास बात यह रही कि इसमें केवल छात्राओं के लिए ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य युवाओं के लिए भी नौकरी के दरवाजे खुले थे।