दमोह: शहर के जटाशंकर में कल रविवार को सातवां जैविक/प्राकृतिक खेती उत्पाद हाट-बाजार लगेगा, जि.प्रशासन ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jan 18, 2025 सातवां जैविक/प्राकृतिक खेती हाट बाजार 19 जनवरी 2025 दिन रविवार को लगाया जायेगा। जैविक/प्राकृतिक तरीके से उत्पादित हानिकारक रसायन रहित उत्पाद अनाज, चाँवल, गेहूँ, मक्का, ज्वार, बाजरा, कोदो कुटकी, रागी से बने उत्पाद, आटा, बेसन, मल्टीग्रेन आटा, हरी मौसमी सब्जियां एवं मौसमी फल, मसरूम सहित आदि उत्पादों का विक्रय किया जाएगा।