नवाबगंज: देवा के गांव में संदिग्ध बुजुर्ग महिला मिली, पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले किया, कार्यशैली पर उठे सवाल
बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोदहा के बेरहरा गांव में देर रात हड़कंप मच गया।यहां करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मिली।ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर और स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी।सूचना मिलने पर 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने महिला से पूछताछ की।