मोतिहारी: मोतीहारी के पुलिस अधीक्षक ने जिला कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं
मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिला कार्यालय में बुधवार को जनसुनवाई किया है। जिले के विभिन्न जगहों से अपनी-अपनी समस्या को लेकर लोग पहुंचे,जहां उपस्थित लोगों की समस्या को सुनकर त्वरित निपटारे की दिशा में एसपी ने पहल किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से आम लोगों को बेहतर से बेहतर मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी बुधवार को 3:40 बजे मिली।