पटना ग्रामीण: पटना के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 1,13,658 नशीले इंजेक्शन बरामद, 6 अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध नशीले इंजेक्शन तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार शाम 5:17 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने देते हुए बताया है कि चित्रगुप्त नगर, बाईपास, अगमकुंआ और पीरबहोर समेत विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 113658 नशीले इंजेक्शन या एम्पुल समेत भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई बरामद की गई है।