महोबा: जिला महिला अस्पताल में 15 मिनट तक गुल रही बिजली, अंधेरे में मरीज बेहाल, जनरेटर न चलने पर हुआ आक्रोश
Mahoba, Mahoba | May 10, 2026 जिला महिला अस्पताल में करीब 15 मिनट तक बिजली गुल रहने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसर अंधेरे में डूबा रहा, लेकिन जनरेटर चालू नहीं किया गया। तीमारदारों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों की देखभाल की। मरीजों ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं, सुरक्षा की कमी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं।