उतरौला: कोतवाली उतरौला पुलिस ने दुराचार के मामले से संबंधित अभियुक्त को गुरदयाल डीह से किया गिरफ्तार
30 मार्च रविवार 7:00 बजे थाना कोतवाली उतरौला पर दुराचार के मामले में नामित अभियुक्त मलिक मोहम्मद फैज पुत्र मलिक मोहम्मद सईद निवासी ग्राम सहियापुर थाना गैड़ास बुजुर्ग वार्ड नंबर 8 सुभाष नगर को ग्राम गुरदयाल डीह से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के संबंध में विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया है।