बमोरी: सेन बोर्ड चौराहे पर हुए हादसे में, डायल-112 की मदद से 15 घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया
Bamori, Guna | Sep 30, 2026 फतेहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनबोर्ड चौराहे के पास यात्रियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 15 व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना बीते रोज शाम 06:30 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन क्रमांक 07 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।