कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज ने आवास एवं समाहरणालय परिसर में किया झंडातोलन
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले भर में सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा अपने आवास एवं समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अनुदीप सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया।