कोडरमा: कोडरमा गौशाला परिसर में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, अध्यक्ष प्रदीप केडिया ने किया झंडोत्तोलन
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 77वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को कोडरमा गौशाला परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री कोडरमा गौशाला समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप केडिया ने विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी.