टोंक: बीसलपुर बांध धरना स्थल पर किसान को जहरीले बिच्छू ने काटा, देवली तहसीलदार ने पहुंचकर ली जानकारी
Tonk, Tonk | Jun 25, 2025 बीसलपुर बांध पर विद्युत कनेक्शन सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले तीन दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है।किसान महापंचायत युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने बताया कि धरना स्थल पर बीती रात किसान गंगाराम माली को जहरीले काले बिच्छू ने काट लिया। बुधवार को देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच किसान के स्वास्थ्य कि जानकारी ली।